
*वृक्षारोपण प्रकृति के अनुदानो के प्रति हमारी कृतज्ञता का ज्ञापन:अमित कुमार पांडेय*
*वृक्षारोपण प्रकृति के अनुदानो के प्रति हमारी कृतज्ञता का ज्ञापन:अमित कुमार पांडेय*
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
रविवार को होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ के लिये जनपद के सहकारिता विभाग ने सारी तैयारियाँ पूरी कर ली है।सभी दस विकासखंडो और सहकारी संस्थाओ के लिए 18500 पौधारोपण के लक्ष्य को पूरा करने की रणनीति के बीच ब्लाक स्तरीय व जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियो की नियुक्ति कर दी गई है।पौधारोपण की पल पल की मानिटरिंग हेतु जनपद मुख्यालय मे कंट्रोलरूम गठित कर दिया गया है ।
शनिवार को राबर्टसगंज,कोन और घोरावल विकासखंडो के बीपैक्स सचिवो ने सरकारी पौधशालाओ से पौधो का उठान कर लिया। इसतरह पौधो के उठान का कार्य शतप्रतिशत पूरा हो गया।सहायक आयुक्त एवंसहायकनिबंधक सहकारिता अमितकुमारपांडेय ने सभी बीपैक्स सचिवों,एडीओ और एडीसीओ को निर्देश दिए है कि रविवार को पौधारोपण
कार्यक्रम अपनी सतत निगरानी मे सफलतापूर्वक संपन्न करायें।सहायक आयुक्त ने कहा कि पौधारोपण करके हम एक तरह से प्रकृति के ऋण को भी चुकाते है।पेड़ो के बगैर जल जीवन और जमीन की कल्पना नही की जा सकती।
उल्लेखनीय है कि सहकारिता विभाग द्वारा सभी बीपैक्स के अतिरिक्त जिलासहकारीबैंक, डीसीएफ,पीसीएफ,क्रय विक्रय समेत सभी सहकारी संस्थाओ को पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है।











