*मारकुंडी घाटी की गहरी खाई में मिले सड़े-गले शव, इलाके में मची सनसनी*

*मारकुंडी घाटी की गहरी खाई में मिले सड़े-गले शव, इलाके में मची सनसनी*

गुरमा, सोनभद्र (अवधेश कुमार गुप्ता)

चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा चौकी अंतर्गत कैमूर पर्वत माला श्रृंखला के तलहटी में स्थित मारकुंडी घाटी के गहरी खाई में रविवार की सुबह दो सडे़-गले शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है।शवों की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत चार से पांच दिन पहले हुई होगी।
स्थानीय लोगों ने खाई में शव देखे जाने की तत्काल सूचना ग्राम प्रधान मारकुंडी उधम सिंह यादव तथा गुरमा पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश अपने पुलिस हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू की।पुलिस के मुताबिक दोनों शव काफी हद तक सड कर क्षत-विक्षत हो चुके थे और उनमें कीड़े पड़ चुके थे,जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। घटनास्थल के पास मिली एक मोटरसाइकिल के आधार पर मृतकों की पहचान किया गया। मृतक दोनों पति-पत्नी थे तथा बिच्छी गांव से युवक अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके सलखन जा रहा था। मृतक युवक राहुल यादव (24 वर्ष) पुत्र बुल्लू यादव निवासी बिच्छी, थाना-रावर्ट्सगंज तथा मृतक युवती इंद्रावती देवी उर्फ चंद यादव (20 वर्ष) पुत्री बबुन्दर यादव निवासी सलखन, थाना-चोपन के रूप में शिनाख्त हुई है। मृतक युवक-युवती की शादी मई माह में संपन्न हुई थी।पुलिस ने मृतकों की सूचना उनके परिजनों को दे दी है। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा आनन-फानन में परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गये।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक औपचारिकता पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दी।फिलहाल पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है तथा मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles