*वृक्ष है धरती के श्रृंगार: वाल्मीकि त्रिपाठी*
*वृक्ष है धरती के श्रृंगार: वाल्मीकि त्रिपाठी*
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
पीसीएफ उरमौरा परिसर में गुरुवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीसीएफ चेयरमैन एवं इफको डायरेक्टर *बाल्मीकि त्रिपाठी* रहे। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी *वीरेंद्र कुमार*, इफको क्षेत्राधिकारी *अभिजीत मौर्य*, पीसीएफ जिला प्रबंधक *रोहित गुप्ता*, भंडार नायक *राकेश जायसवाल*, इफको एसएफए *अवनीश पाण्डेय* व एएसए *राज दुबे* सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बाद में हुई समीक्षा बैठक में श्री त्रिपाठी ने खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के प्रचार-प्रसार और ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने के साथ किसानों में जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।











