
ग्राम पंचायत भरकवाह मे नियुक्त सफाई कर्मी पांच माह से गायब, सरकार को लग रहा चुना
ग्राम पंचायत भरकवाह मे नियुक्त सफाई कर्मी पांच माह से गायब, सरकार को लग रहा चुना
करमा,सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत भरकवाह मे नियुक्त सफाई कर्मी पांच माह से गायब रहते हुए बिना काम किये वेतन ले रहा है, ग्राम पंचायत मे कौन सफाई कर्मी नियुक्त है ग्रामीणों को जानकारी नहीं है। साफ सफाई नहीं होने से प्राथमिक विद्यालय भरकवाह के रसोई घर से लेकर अतिरिक्त शिक्षण कक्षों तक और मुख्य द्वार तक घास उगी है और गन्दगी फैली हुई है। गांव के दुक्खू, रामदीन ,गुलाब और सुबास ने बताया कि गांव की गलियों , नालियों की साफ सफाई होते तो आज तक किसी ने देखा तक नही हैं।
ग्राम पंचायत भरकवाह के पटेल बस्ती , हरिजन बस्ती , कोल बस्ती , पगिया रोड तिराहा, बाबा बिहारी इंटर कालेज के पास गांव मे जाने वाले सम्पर्क मार्ग के किनारे गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि हर माह मोटी तनख्वाह लेने वाले सफाई कर्मी महिने मे पांच दिन भी उपस्थित रहकर साफ सफाई का काम करते तो कहीं भी गन्दगी नजर नहीं आती। ग्रामीणों ने सम्बन्धित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।











