
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
करमा /रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग खैराही स्टेशन के समीप बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी।
मृतकों की पहचान सुनील कुमार पाल (22 वर्ष), पुत्र शिवशंकर पाल, निवासी ग्राम कलवारी, थाना राजगढ़ तथा मुन्ना, पुत्र रामअवध, निवासी ग्राम धुरकर, थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9:30 बजे दोनों युवक रॉबर्ट्सगंज से बाइक द्वारा लौट रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला खड़े ट्रक से टक्कर का प्रतीत हो रहा है। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।











