मिशन सेफ फ्यूचर का बड़ा एक्शन: अभियान के अंतर्गत 57 स्कूली वाहनों का चालान, 27 वाहन सीज

मिशन सेफ फ्यूचर का बड़ा एक्शन: अभियान के अंतर्गत 57 स्कूली वाहनों का चालान, 27 वाहन सीज

बिना फिटनेस, बीमा, परमिट और सुरक्षा मानकों के दौड़ रहे स्कूल वाहनों पर एआरटीओ की सख्त कार्रवाई, 4.82 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत सोनभद्र परिवहन विभाग ने व्यापक जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान अब तक की गई कार्रवाई में 57 स्कूली वाहनों का चालान, 27 वाहनों को सीज किया गया, जबकि विभिन्न परिवहन नियमों के उल्लंघन पर 4.82 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
यह कार्रवाई सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान कई स्कूली वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, बिना वैध बीमा, बिना परमिट तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना संचालित होते पाए गए। कई वाहनों में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, आपातकालीन निकास सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं भी नहीं मिलीं।एआरटीओ ने ऐसे सभी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए चालान और सीज की कार्रवाई सुनिश्चित की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एआरटीओ कौशल कुमार सिंह ने कहा कि मिशन सेफ फ्यूचर अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। जिन वाहनों में फिटनेस, बीमा, परमिट या अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले अथवा सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। सभी स्कूल प्रबंधकों एवं वाहन संचालकों से अपील है कि वे अपने वाहनों का संचालन परिवहन विभाग के निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles