हौसला बुलंद चोरों ने बरामदे में खड़ी बाईक पर फेरा हाथ ।

हौसला बुलंद चोरों ने बरामदे में खड़ी बाईक पर फेरा हाथ ।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।

करमा,सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

स्थानीय थाना क्षेत्र के डिलाही साहिब राइस मिल के सामने घर के बरामदे में खड़ी बाइक को हौसला बुलंद चोरों ने बाईक पर फेरा हाथ ।चोरी की घटनाएं सीसी टीवी कैमरे में क़ैद हुई।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के डिलाही मुख्य मार्ग मीरजापुर शक्तिनगर पर स्थित बाईक स्वामी सैफ अली पुत्र अब्दुल रहीम खान हर दिन की भांति अपनी बाईक बरामदे में खड़ी कर कमरे में सोने चले गए। हौसला बुलंद नकाप पोस चोर बुधवार लगभग 5:00 बजे भोर बरामदे में आकर खड़ी बाईक का लाक तोड़ कर आराम से चोरी कर चले गए।जो पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है । वाहन स्वामी सैफ अली खान पुत्र अब्दुल रहीम खान ने बताया कि घटना की लिखित सूचना थाने में दें दी गयी है।
सैफ अली खान ने बताया कि साहिब राइस मिल में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा गया तो दो युवक जो गमछे से मुंह बांधे हैं बाइक चोरी करके ले जा रहे हैं बाइक जिसका का नंबर यामहा R 15 ,UP 64 Z 5097 है ।इस सम्बन्ध जब थाना प्रभारी सूर्यभान से बात की गई तो उन्होंने बताया की आगे की कार्यवाही की जा रही है l समाचार लिखे जाने तक बाईक का पता नहीं चल सका था।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles