
नगवा के आधा दर्जन गांवों में चला एफएमडी टीकाकरण अभियान, पशुओं को लगाए गए टीके, वितरित की गई दवाएं – डां जितेन्द्र कुमार
नगवा के आधा दर्जन गांवों में चला एफएमडी टीकाकरण अभियान, पशुओं को लगाए गए टीके, वितरित की गई दवाएं – डां जितेन्द्र कुमार
सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
राजकीय पशु चिकित्सालय नगवा द्वारा एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) टीकाकरण अभियान के तहत नगवा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डॉ. जितेन्द्र कुमार, पशु चिकित्साधिकारी राजकीय पशु चिकित्सालय नगवा मे किया।अभियान के दौरान चौखोड़ा सहित आधा दर्जन गांवों में पशुपालकों के घर-घर पहुंचकर गाय, भैंस एवं अन्य पशुओं को एफएमडी रोग से बचाव के टीके लगाए गए। साथ ही आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया तथा पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया।डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि एफएमडी एक अत्यंत संक्रामक रोग है, जिससे पशुधन को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने तथा किसी भी प्रकार के बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी राजकीय पशु चिकित्सालय से संपर्क करने की अपील की lराजकीय पशु चिकित्सालय नगवा के डॉ. अमिताभ साचान ने बताया कि बरसात के मौसम में पशुओं की विशेष देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान पशुओं को साफ-सुथरे एवं सूखे स्थान पर रखें, स्वच्छ पानी और संतुलित आहार उपलब्ध कराएं तथा बीमारी के किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें।उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग की टीम लगातार गांव-गांव पहुंचकर टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है, ताकि किसी भी पशुपालक को परेशानी का सामना न करना पड़े।
पशुपालक सिवमुनी यादव ने जताया आभार
चौखोड़ा गांव के पशुपालक सिमुनी यादव ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर पशुओं का एफएमडी टीकाकरण कर रही है, जो सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में पशुओं में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिससे पहले काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब पशु विभाग की सक्रिय टीम समय पर टीकाकरण और दवाएं उपलब्ध करा रही है, जिससे पशुपालकों को काफी राहत मिल रही है और पशुओं के स्वास्थ्य की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।











