*लोकतांत्रिक मतदान से शिवम बने हेड ब्वॉय, दुर्गा ने जीता हेड गर्ल का चुनाव*

*लोकतांत्रिक मतदान से शिवम बने हेड ब्वॉय, दुर्गा ने जीता हेड गर्ल का चुनाव*

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )

डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में छात्र नेतृत्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र परिषद का चुनाव मतदान प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न कराया गया। कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर हेड बॉय, हेड गर्ल सहित विभिन्न पदों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष मतदान एवं मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए। चुनाव में शिवम तिवारी हेड बॉय, दुर्गा गुप्ता हेड गर्ल, श्रेयांश पांडे डिप्टी हेड बॉय तथा दिव्या तिवारी डिप्टी हेड गर्ल निर्वाचित हुए। वहीं कुमार गौरव को स्पोर्ट्स कैप्टन और कुमारी प्रीति को कल्चरल कैप्टन चुना गया।विद्यालय के प्रार्थना सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य ने सभी निर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही दयानंद सदन के अनुराग दुबे एवं प्रीति राज, अरविंद सदन के शौर्य प्रताप सिंह एवं काजल, विवेकानंद सदन के हर्षित श्रीवास्तव एवं एनी नाज, तथा श्रद्धानंद सदन के अर्पित कुमार एवं वंदना कुमारी को भी सम्मानित किया गया।प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने छात्र-प्रतिनिधियों से अनुशासन, सेवा-भाव और नेतृत्व क्षमता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के सफल संचालन में सामाजिक विज्ञान विभाग सहित विजय तिवारी, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, समता सिंह, रंजना सिंह, नीरज गुप्ता, शगुफ्ता शबनम, अरुण कुमार सिंह, नम्रता चौधरी, शुभम गुप्ता, सुभेंद्र मोहन, कंचन कुमारी, पूजा सिंह, पुष्कर एवं पंकज मिश्रा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी शिक्षक संदीप दुबे के निर्देशन में रितांशु गुप्ता एवं कशफ ने किया। डॉ. आर. के. झा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles