
**नौगढ़ में गरजा प्रशासन का बुलडोजर: खेल के मैदान की भूमि से 7 व्यावसायिक दुकानें और मकान बेदखल**
**नौगढ़ में गरजा प्रशासन का बुलडोजर: खेल के मैदान की भूमि से 7 व्यावसायिक दुकानें और मकान बेदखल**
चन्दौली अविनाश तिवारी
नौगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम बरवाडीह में खेल के मैदान की सुरक्षित भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के अंतर्गत बेदखली का अंतिम आदेश पारित होने और दो बार औपचारिक नोटिस जारी किए जाने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो बुधवार को तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बेदखली की कार्रवाई पूरी की।
उपजिलाधिकारी विनय मिश्रा की अध्यक्षता एवं तहसीलदार राहुल सिंह की सीधी देखरेख में राजस्व टीम ने ग्राम बरवाडीह पहुंचकर खेल मैदान की जमीन पर काबिज कल्लू जायसवाल, ईशु मियां और रामलाल द्वारा अवैध रूप से निर्मित मकानों तथा 7 व्यावसायिक दुकानों को पूरी तरह बेदखल कर दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक उपयोग की भूमि और खेल के मैदानों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेदखली की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और राजस्व टीम मुस्तैद रही।
मौके पर राजस्व विभाग से लेखपाल मनीष सिंह, विक्रम, बच्चाराम, विनय, अतुल कुमार एवं संतोष सहित अन्य क्षेत्रीय कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।











