
ग्रापए की घोरावल तहसील इकाई के अध्यक्ष बने रोहित कुमार तिवारी व तमाम पदों पर चुने गए कलमकार
ग्रापए की घोरावल तहसील इकाई के अध्यक्ष बने रोहित कुमार तिवारी व तमाम पदों पर चुने गए कलमकार
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
विकासखंड करमा अंतर्गत बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संयोजक /अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में घोरावल तहसील इकाई का गठन किया गया l जिसमें पूर्व तहसील अध्यक्ष बुद्धि नाथ यादव के प्रस्ताव पर सर्व सहमति से तहसील अध्यक्ष के पद पर रोहित कुमार त्रिपाठी को चुना गया वहीं उपाध्यक्ष के पद पर अब्दुल मेराज खान,अखिलेश यादव,शिवेंदु शुभम महामंत्री के पद पर ज्ञान दास कनौजिया,दयाशंकर गुप्ता, गणेश देव पांडे,वह मंत्री संप्रेक्षक संगठन मंत्री कोषाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य व अन्य पदों पर भी कलमकारों को चुना गया बैठक में जिला संयोजक /अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार हित सर्वोपरि है हम सभी को एकजुट होकर पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न करने वालो से लड़ना है lबैठक का संचालन सेराज अहमद ने किया lइस मौके पर दर्जनों कलमकार उपस्थित रहे।











