*भू-माफिया के खिलाफ भड़का विस्थापितों का गुस्सा *

*भू-माफिया के खिलाफ भड़का विस्थापितों का गुस्सा *

चन्दौली के भरदुआ में सड़क जाम, उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

चंदौली (अविनाश तिवारी)

नौगढ़ तहसील क्षेत्र के भरदुआ गांव में उस समय भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब विस्थापितों की जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने की नीयत से जबरन खेत जोतने का मामला सामने आया। गिरोह बनाकर जमीन हड़पने की इस कोशिश से नाराज विस्थापितों और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी विकास मित्तल की अगुआई में तहसीलदार राहुल सिंह, क्षेत्राधिकारी नमेंद्र रावत, नौगढ़ थाना, चकरघट्टा थाना प्रभारी और वन दरोगा वीरेंद्र पांडेय की टीम ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।
धरने पर बैठे लोगों ने भू-माफियाओं के खिलाफ नामजद लिखित तहरीर सौंपी। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त किया और आवागमन बहाल हो सका।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles