
*हर महादेव के जयकारों के साथ बीजपुर से बैद्यनाथ धाम को रवाना हुआ कांवरियों का जत्था*
*हर महादेव के जयकारों के साथ बीजपुर से बैद्यनाथ धाम को रवाना हुआ कांवरियों का जत्था*
बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )
सावन माह में शिवभक्ति का माहौल चरम पर है। बीजपुर क्षेत्र से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए कांवरियों का दूसरा जत्था शुक्रवार को “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ रवाना हुआ।
जानकारी के अनुसार जत्था रवाना होने से पूर्व स्थानीय बेड़ियां हनुमान मंदिर एवं मां आदिशक्ति दुदहिया दरबार पहुंचा। वहां पूजा-अर्चना कर माथा टेकने के बाद सभी कांवरियों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में विधिवत पूजन के पश्चात कांवरियों ने जलाभिषेक के लिए देवघर की ओर प्रस्थान किया।
इस जत्थे में सुशील सोनी, कमल किशोर बंसल,पंकज चौबे, संतोष गुप्ता एवं प्रकाश केशरी सहित क्षेत्र के कई श्रद्धालु शामिल थे। मार्ग भर कांवरियों के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष सावन माह में बीजपुर क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक के लिए जाते हैं।











