
*मोबाइल केबल काटने के विवाद में तीन के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई*
*मोबाइल केबल काटने के विवाद में तीन के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई*
बीजपुर /सोनभद्र (संदीप राय )
थाना क्षेत्र के ग्राम महरीकला में मोबाइल डाटा केबल काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, जबकि एक महिला के विरुद्ध चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की गई।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं जांच के दौरान महरीकला पहुंचे। वहां सीता देवी पत्नी संतराम तथा विष्णु प्रसाद पुत्र रामसेवक एवं शिवकुमार पुत्र बाबूराम के बीच मोबाइल डाटा केबल काटने को लेकर विवाद हो रहा था। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ और दोनों पक्ष आमने-सामने होने लगे।
शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने विष्णु प्रसाद (31 वर्ष) एवं शिवकुमार (19 वर्ष), निवासी ग्राम महरीकला, को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वहीं विवाद के दौरान मौके से चली गई प्रथम पक्ष की सीता देवी के विरुद्ध भी बीएनएसएस की धारा 126/135 के तहत चालानी रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय प्रेषित की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया तथा गिरफ्तार व्यक्तियों के परिजनों को तत्काल सूचना दे दी गई।











