*उपमहानिरीक्षक कारागार ने किया सोनभद्र जिला कारागार गुरमा का औचक निरीक्षण*

*उपमहानिरीक्षक कारागार ने किया सोनभद्र जिला कारागार गुरमा का औचक निरीक्षण*

*इंडिया न्यूज़ टीवी लाइव संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा-सोनभद्र। उपमहानिरीक्षक कारागार, वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी राजेश कुमार श्रीवास्तव (आईपीएस) ने सोमवार को सोनभद्र जिला कारागार गुरमा का औचक निरीक्षण किया। करीब सवा दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, भोजन की गुणवत्ता तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक ने महिला बैरक, पाकशाला, चिकित्सालय, किशोर एवं पुरुष बैरकों का भी जायजा लिया। इसके साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए फेंसिंग वायर तथा निर्माणाधीन उच्च सुरक्षा बैरक के कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने जेल से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं, समस्याओं तथा उनके समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों से उप महानिरीक्षक को अवगत कराया।निरीक्षण निर्धारित समय में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उपमहानिरीक्षक ने कारागार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र, जेल चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार गौरव, जेलर अरविंद कुमार सिन्हा, उप जेलर शशांक पटेल, उप जेलर गौरव कुमार, उप जेलर सुश्री गरिमा कुमारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles