
* भूमि विवाद मे अधिवक्ता समेत 7 नामजद और 45 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज*
* भूमि विवाद मे अधिवक्ता समेत 7 नामजद और 45 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज*
चन्दौली अविनाश तिवारी
नौगढ़ क्षेत्र के भरदुआ गांव में हुए जमीन विवाद के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अधिवक्ता समेत 7 नामजद और 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें की भेड़ा फार्म निर्माण के लिए विजयपुर और बिजौरा की जमीन अधिगृहीत की गई थी। इसके बाद शासनादेश के तहत भरदुआ और मझगावां के किसान पिछले 53 वर्षों से इस भूमि पर खेती करते आ रहे हैं।शिकायतकर्ता रणधीर मिश्र के अनुसार, बीते गुरुवार को गांव के जितेंद्र, विपिन, रामदेव, शिवकुमारी, अमरावती, संतोष समेत अन्य लोग अचानक पहुंचे और खेत में रोपाई करने लगे।जिसे किसानों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे l मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाके जाम समाप्त हुआ।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित रणधीर मिश्र की तहरीर के आधार पर अधिवक्ता सतीश मिश्रा समेत 7 नामजद और 45 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।











