*शासन की योजनाओ को जमीन पर उतारना हमारी प्राथमिकता: संजय कुमार वर्मा*

*शासन की योजनाओ को जमीन पर उतारना हमारी प्राथमिकता: संजय कुमार वर्मा*

*नये सहायक आयुक्त का जनपद मे भव्य स्वागत*

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

सोनभद्र के नये सहायक आयुक्त एवंसहायकनिबंधक संजय कुमार वर्मा ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया।
इस अवसर पर उनका स्वागत एडीसीओ निर्मल मौर्य,डाक्टर सुरेश,अजय कुमार,कृष्णमुरारीत्रिपाठी,सचिव संघ के अध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह,महामंत्री संतोष कुमार पटेल,कैडर सचिव अमित कुमार गौतम,कैडर सचिव/कैडर लिपिक कुमारी ज्योति एवं कार्यालय में कार्यरत
एडीओ विनोद मौर्य,सहायक सांख्यिकीय अधिकारी आलोक कुमार शेखर, फार्मिंग सुपरवाइजर महेश कुमार मौर्य द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।नवागंतुक सहायक आयुक्त द्वारा स्वागत के लिए सभी अधिकारीगण और सचिवो का आभार व्यक्त किया गया।सहायक आयुक्त ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओ को जमीन पर उतारना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।जब तक एक भी किसान दुखी है,तब तक हम अपने प्रयासो से संतुष्ट नही हो सकते।सहायक आयुक्त ने आज प्रथम दिन कार्यालय के काम काज का जायजा लिया और अपर जिला सहकारी अधिकारीगण से जनपद मे विभागीय योजनाओ की प्रगति के बारे मे विचार विमर्श किया।इस अवसर पर सभी एडीसीओ, कार्यालय सहायक और कई बीपैक्स सचिव उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles