*युवक की गुम हुई मोबाइल मिला, चोपन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई से मिली राहत*

*युवक की गुम हुई मोबाइल मिला, चोपन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई से मिली राहत*
•~ पुलिस ने अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने एवं संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन से बचने की दी सलाह

*अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा,सोनभद्र।साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन की साइबर हेल्प डेस्क ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई कर एक व्यक्ति को राहत दिलाई है। पुलिस की सक्रियता और समयबद्ध प्रयासों के चलते शिकायतकर्ता विनोद कुमार गुप्ता की गायब हुई मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक वापस करायी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चोपन क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग स्थित ग्राम मारकुंडी निवासी विनोद कुमार गुप्ता पुत्र स्व.छकौड़ी गुप्ता की मोबाइल फोन गुम हो गई थी, उन्होंने थाना चोपन की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर हेल्प डेस्क ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।पुलिस टीम ने त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप शिकायतकर्ता को गुम हुई मोबाइल वापस करा दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिलने के साथ ही आम लोगों में साइबर हेल्प डेस्क के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।इस सराहनीय कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, साइबर सेल शैलजा एवं सहकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मोबाइल फोन वापस मिलने पर शिकायत कर्ता विनोद गुप्ता ने सोनभद्र पुलिस एवं थाना चोपन की साइबर हेल्प डेस्क का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता की प्रशंसा की।
चोपन पुलिस ने जनसामान्य से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी, गुम हुए मोबाइल की घटना होती है तो वह बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cyber crime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई धनराशि /गुम हुए मोबाइल वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। पुलिस ने लोगों से अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने और संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन से बचने की भी सलाह दी है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles