
**बीआरसी नियामताबाद में चतुर्थ दिवस का FLN प्रशिक्षण संपन्न, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों पर जोर**
**बीआरसी नियामताबाद में चतुर्थ दिवस का FLN प्रशिक्षण संपन्न, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों पर जोर**
चन्दौली (अविनाश तिवारी )
बीआरसी नियामताबाद में संचालित चार दिवसीय एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) प्रशिक्षण के चौथे दिन का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं संचालन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को गतिविधि-आधारित, दक्षता-आधारित और बालकेंद्रित शिक्षण पद्धतियों से जोड़कर कक्षाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है।चौथे दिन के प्रशिक्षण में मुख्य संदर्भदाता एआरपी संजय सिंह ने ‘हिंदी में उपचारात्मक शिक्षण’ विषय पर व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के अधिगम स्तर का आकलन करने, सीखने की कठिनाइयों को दूर करने और भाषा शिक्षण को रोचक बनाने के तरीकों पर चर्चा की। इसके अलावा संदर्भदाता अनुराधा कुमारी, शशिकांत मिश्रा, रविन्द्र चंद्र मिश्र और अनिरुद्ध सिंह ने भी विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर मार्गदर्शन किया।
दिवस-4 के दौरान हिंदी व गणित की शिक्षक संदर्शिकाओं, पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षण, कक्षा-4 की सामग्रियों और अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक ‘My Land’ (यूनिट 1 व 2) की गतिविधियों पर अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम में दिनेश कुमार तिवारी, रजनीश सिंह, दिलीप, अजीत, वेदप्रकाश, निशा चौरसिया, सुशीला मिश्रा और शीतल प्रिया ने सक्रिय सहभागिता की। वहीं LLF टीम की सारिका, प्रियंका एवं जया सिंह का विशेष सहयोग रहा।
खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव ने सभी प्रतिभागियों और टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से ‘निपुण भारत मिशन’ के लक्ष्यों को हासिल करने और बच्चों की आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने में बड़ी मदद मिलेगी।











