
*श्रमदान : सड़क पर बने गहरे गड्ढों और जलभराव मार्ग पर गिट्टी एवं अन्य सामग्री डालकर अस्थायी रूप से गड्ढा मुक्त करने का किया कार्य*
*श्रमदान : सड़क पर बने गहरे गड्ढों और जलभराव मार्ग पर गिट्टी एवं अन्य सामग्री डालकर अस्थायी रूप से गड्ढा मुक्त करने का किया कार्य*
*इंडिया न्यूज़ टीवी लाइव संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता/राघवेंद्र कुमार*
सोनभद्र। रावर्ट्सगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत सलखन में मां भगवती इंटरप्राइजेज के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों और जलभराव वाले स्थान पर गिट्टी एवं अन्य सामग्री डालकर अस्थायी रूप से गड्ढा मुक्त करने का कार्य किया।
इस अवसर पर बलवंत भारती ने कहा कि हमें केवल सरकार के कार्यों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। समाज के प्रति हर नागरिक और व्यापारी की जिम्मेदारी है कि वह अपनी क्षमता के अनुसार जनहित के कार्यों में सहयोग करे और स्थानीय समस्याओं के समाधान में भागीदारी निभाए।ग्राम प्रधान प्रत्याशी राघवेंद्र कुमार ने कहा कि, सलखन बाजार से लालगंज तक की सड़क का शीघ्र निर्माण नहीं कराया गया, तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर जिलाधिकारी कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में जलभराव और आवागमन की समस्या से लोगों को स्थायी राहत मिल सके।











