ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने- विनोद कुमार मिश्र।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने- विनोद कुमार मिश्र।
0-जनपद के पत्रकारों में दौड़ी खुशी की लहर
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह ने विनोद कुमार मिश्र को जिलाध्यक्ष सोनभद्र का बनाकर शुभ कामनाएं दी। बता दें पूर्व महीने जिला पंचायत सभागार मे बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रान्तीय/पर्यवेक्षक नागेश्वर सिंह, हौसला प्रसाद त्रिपाठी, रूपेश पांडेय ,गजेंद्र सिंह, सुधाकर मिश्रा की उपस्थिति में सर्व सम्मति से जिला संयोजक के रूप में विनोद मिश्रा को मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार हेतु नई जिम्मेदारी देकर एक नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने का दायित्व प्रदेश कार्य समिति द्वारा सौंप दिया गया था ।विनोद कुमार मिश्र ने अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जिले की चारों तहसीलों का गठन किया तथा सूची प्रदेश को भेजा।प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिले के जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,सूचना अधिकारी,मंडला आयुक्त को पत्र भेजा है। विनोद कुमार मिश्र को जिलाध्यक्ष सोनभद्र बनाए जाने पर पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई।विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पत्रकार
साथियों का स्नेह प्राप्त हो रहा है। बधाइयों का तांता लग रहा। में मुख्य रूप से उमाकांत मिश्रा, बी एन यादव,सेराज अहमद,रामनरेश शुक्ला, शरीफ अहमद खान,अर्पित दुवे, ,मुस्तकीम खान, रामकेश यादव, जयनाथ मौर्य,अवधेश गुप्ता, मकसूद अहमद रोहित तिवारी,आदि लोग रहे।











