डी ए वी मे दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ 

*डी ए वी मे दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ *

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

डी ए वी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के तत्वाधान में प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल गेम्स & स्पोर्ट्स(बालक वर्ग) का आयोजन डी ए वी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल,राबर्ट्सगंज की मेज़बानी में दिनांक 9 अगस्त, 2026 दिन रविवार को शुभारम्भ हुआ। इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो, शतरंज, योगा, स्केटिंग, भारोत्तोलन(वेट लिफ्टिंग), कबड्डी आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है।
इस प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में आज के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय , सहायक क्षेत्राधिकारी संध्या एल. पाण्डेय, पर्यवेक्षकद्वय राजकुमार , प्रधानाचार्य डीएवी रिहंदनगर व दीपा पाण्डेय, प्रधानाचार्या डीएवी विद्युत अनपरा, हमारे मार्गदर्शक डॉ० वी सिंह( प्रबंधक, साँईं नर्सिंग कॉलेज & हॉस्पिटल), अभिभावकगण और यूo पीo ज़ोन – डी के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ी, कोच/ टीम मैनेजर व विभिन्न खेलों के विशेषज्ञ व निर्णायक मंडल उपस्थित रहे।
सहायक क्षेत्राधिकार ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका भव्य स्वागत किया और स्वागत की अगली कड़ी में विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र प्रदान करके उनका आभार व्यक्त किया और अन्य विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका भी स्वागत-अभिनंदन किया। इसी क्रम में बच्चों ने स्वागत नृत्य व हरियाणवी लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति करके लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय की अगुवाई में दीप प्रज्ज्वलन , डीएवी स्पोर्ट्स का झंडारोहण व खेल प्रतियोगिता से जुड़े सभी प्रतिभागियों व पदाधिकारियों को शुचिता का शपथ दिलाकर खेल शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की और प्रतिभागियों का हौसला आफजाई करते हुए खेल के महत्व और इसका मन से क्या संबंध होता है उसके बारे में बताया। उन्होंने *’कृण्वन्तो विश्वमार्यम्’* का संदेश देते हुए बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है और खेल के ही माध्यम से शरीर का विकास संभव है। उन्होंने बताया कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल भी शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है। पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेल को भी शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देना चाहिए। शुभकामना की अगली कड़ी में उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles