
*चंदौली पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP ने 3 निरीक्षकों और 7 उप-निरीक्षकों का किया तबादला*
*चंदौली पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP ने 3 निरीक्षकों और 7 उप-निरीक्षकों का किया तबादला*
चन्दौली अविनाश तिवारी
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी आकाश पटेल ने मंगलवार सुबह पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत 3 निरीक्षकों और 7 उप-निरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए चार थानों पर नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है।
एसपी ने सभी अधिकारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने का निर्देश दिया है।
*बलुआ थाना:*पुलिस लाइन से *संतोष कुमार सिंह*को नया प्रभारी बनाया गया है।
अरुण प्रताप सिंह* को शहाबगंज की कमान सौंपी गई है।
चकरघट्टा के प्रभारी *संतोष कुमार* को नौगढ़ का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
स्मार्ट कंट्रोल रूम से **महेश कुमार सिंह** को चकरघट्टा का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।*लाइन हाजिर:*नौगढ़ के पूर्व प्रभारी *प्रमोद कुमार यादव** और शहाबगंज के पूर्व प्रभारी **कृपेंद्र प्रताप सिंह** को पुलिस लाइन भेजा गया है।
*घनश्याम शुक्ला*(निरीक्षक, पुलिस लाइन) प्रभारी, चुनाव सेल
*अरविंद यादव* (पुलिस लाइन) प्रभारी, मझगावां चौकी (चकरघट्टा)
*सुभाष कुमार गौतम*(नौगढ़ थाना) प्रभारी, इलिया कस्बा चौकी
*देवेंद्र कुमार राय*(धानापुर थाना) प्रभारी, भदाहू चौकी











