*चंदौली में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 16 राज्यों तक फैला है जाल; 2 गिरफ्तार*

*चंदौली में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 16 राज्यों तक फैला है जाल; 2 गिरफ्तार*
चन्दौली,अविनाश तिवारी
जनपद पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह म्यूल बैंक खातों के जरिए ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। जांच में इस नेटवर्क के तार देश के 16 राज्यों तक जुड़े होने का दावा किया गया है।
बरामदगी: आरोपियों के पास से 5 पासबुक, 6 डेबिट कार्ड, 6 सिम कार्ड, 3 मोबाइल फोन, 2 कूटरचित (फर्जी) आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
ठगी का आंकड़ा: अब तक की जांच में 17 म्यूल बैंक खाते चिन्हित किए गए हैं। एनसीआरपी पोर्टल पर इस नेटवर्क से जुड़ी 76 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करीब 29 लाख रुपये की ठगी और 7.20 लाख रुपये के फ्रॉड का अलग से रिकॉर्ड मिला है।
पुलिस और साइबर सेल की टीम इस अंतरराज्यीय नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और आगे की जांच जारी है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles