भाजपा मंडल अध्यक्ष ने निकाला हर घर तिरंगा यात्रा

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने निकाला हर घर तिरंगा यात्रा
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकासखंड के मंडल करमा के काकराही से करकी माइनर तक की हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह के अगुवाई मे किया गया lहाथ में तिरंगा अभियान में मण्डल कार्यकर्ताओं का सहभागी रहा । इस दौरान किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरव पूर्ण अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान आयोजन किया जा रहा है ।मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है बल्कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रीय प्रेम राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना सभी का दायित्व है कि क्षेत्र के लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेषित कर हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचना है और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जिम्मेदारी व संभावना के प्रति अपने आसपास के लोगों को तिरंगा अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर जिला किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, विकास सिंह,मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह ,संतोष मौर्य,,राज कुमार,रामप्रवेश यादव,सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर के प्रति भाग किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles