
महिला का पीछा करने,जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
महिला का पीछा करने,जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक करमा के नेतृत्व में थाना करमा पुलिस द्वारा महिला का पीछा कर उसका हाथ पकड़कर शादी के लिए दबाव बनाने, विरोध करने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।दिनांक 10.08.2026 को आगन्तुका के प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर वादिनी द्वारा आरोप लगाया गया कि विपक्षी नरेन्द्र तिवारी पुत्र यदुवेन्द्र तिवारी, निवासी भरुहा,थाना करमा, जनपद सोनभद्र द्वारा अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया गया तथा उसकी स्कूटी रोककर हाथ पकड़ते हुए शादी के लिए कहा गया। विरोध करने पर विपक्षी द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना करमा पर धारा 74, 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।दिनांक 11.08.2026 को उ0नि0 मनोज सिंह मय हमराह हे0का0 विशाल चौहान द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में भरुहा माईनर के पास अभियुक्त नरेन्द्र तिवारी को उसकी मोटरसाइकिल के साथ पाया गया। अभियुक्त को मुकदमा उपरोक्त में शांति व्यवस्था एवं संज्ञेय अपराध के निवारण हेतु कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत करीब 10:30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा नियमानुसार चालान कर माननीय न्यायालय भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से मिली मोटरसाइकिल को ई-चालान एप के माध्यम से धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया।











