
*नौगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ी राष्ट्रभक्ति की जनसमूह।*
*नौगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ी राष्ट्रभक्ति की जनसमूह।*
चन्दौली अविनाश तिवारी
जिले के स्थानीय विकास खण्ड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज विधानसभा चकिया के नौगढ़ मंडल में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ से प्रारंभ होकर ब्लॉक सभागार नौगढ़ पर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा साफ दिखाई दे रहा था। यह आयोजन केवल एक यात्रा मात्र न होकर राष्ट्रगौरव, देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानों को नमन करने का एक संकल्प था।
प्रमुख सहभागिता
कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:
मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुस्तकिम अहमद, SC-ST मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गोड़।
कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र साहनी, सह संयोजक एवं मंडल मंत्री अरविंद कुमार तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष राम वृक्ष कोल, मंडल मंत्री आशीष मौर्या, मंडल मंत्री राजेंद्र यादव।
शक्ति केंद्र संयोजक एवं राम जी केशरी, शक्ति केंद्र संयोजक संत कुमार पांडेय, बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार व साधो शरण।
मातृशक्ति एवं विद्यालय परिवार: संगीता और उर्मिला सहित अन्य मातृशक्ति, क्षेत्रवासी, तथा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ का विद्यालय परिवार और बच्चे।











