*बंधी में डूबने से बुजुर्ग आदिवासी की मौत, घर में मचा कोहराम*

*बंधी में डूबने से बुजुर्ग आदिवासी की मौत, घर में मचा कोहराम*

*इंडिया न्यूज़ टीवी लाइव संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत मारकुंडी के धौराडीह के समीप मकरीबारी पहाड़ी स्थित बांध में डूबने से 76 वर्षीय बुजुर्ग आदिवासी रामअवतार गोड़ पुत्र स्व.हंसू निवासी कनछ की मौत हो गई। बुधवार सुबह चरवाहों ने बांध के पानी में शव उतराता देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई।
परिजनों के मुताबिक राम अवतार मंगलवार की शाम शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों और आसपास के लोगों ने काफी खोजबीन की, मगर उनका कहीं अता-पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह बांध में शव मिलने की सूचना इलाकाई पुलिस को दी गयी। सूचना पर गुरमा चौकी प्रभारी श्री प्रकाश अपने हमराह पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस हृदय विदारक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया तथा उनका रो-रोकर बुरा हाल था।बताते हैं मृतक की तीन पुत्रिया हैं तथा मृतक अपनी पुत्री गीता देवी पत्नी स्वर्गीय सीताराम निवासिनी ग्राम पंचायत मारकुंडी के टोला पेडरहवा के यहां निवास करता था।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles