वारिस के पानी से जलमग्न हुआ खैराही स्वास्थ्य उपकेंद्र,मरीजों को हो रही परेशानी

वारिस के पानी से जलमग्न हुआ खैराही स्वास्थ्य उपकेंद्र,
मरीजों को हो रही परेशानी
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही के अंतर्गत आने वाले बने खैराही स्वास्थ्य उप केंद्र इस बारिश के मौसम में पानी से जलमग्न हो गया है। जिससे कमरे और बरामदे में पानी भर गया है ।दवा और इलाज के लिए वहां पहुंचने वाले मरीज एवं गर्भवती महिलाओं के लिए इसके लिए मुसीबत खड़ा हो गया है। इसके अलावा अगर गंभीर गर्भवती महिला केंद्र पर पहुंचकर इलाज कराना चाहे तो संभव न हो सके तो उसे केकराही के लिए मौके पर एंबुलेंस का सहारा लेना पड़े तो मौके पर एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती है। वहां पर तैनात प्रभारी कल्पना ने बताया कि हम अपने उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा दिए हैं ।कि हर बारिश के मौसम में विगत तीन साल से अस्पताल के कमरे बरामदे में पानी भर जाता है ।इसी पकार इस वर्ष भी भरा हुआ है। जिससे मरीजों को देखने और दवा देने के लिए काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। यह कह दिया जाता है कि चलिए देख लिया जाएगा ।लेकिन अभी तक कोई अच्छी पहल नहीं हो पाई है। जिसके कारण अस्पताल में पूरा पानी भरा हुआ है। इस संदर्भ में ग्राम प्रधान छेदी शाह ने बताया कि अस्पताल पहले की बनी हुई है ।बनते समय ही अस्पताल की नींव नीचे पड़ गई है। जिसके कारण बारिश के मौसम में पानी का वहाव अस्पताल के अंदर हो गया है अब बारिश के बाद इसका स्थाई निदान हो सकेगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles