*ट्रेन से कटकर युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम,दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया*

*ट्रेन से कटकर युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम,दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया*

*दर्दनाक घटना से सिरसोती गांव में पसरा मातम, परिजनों ने एनटीपीसी से नौकरी व मुआवजे की मांग की*

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )

बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसा गांव में एमजीआर गेट के आगे हुआ। मृतक की पहचान सिरसोती निवासी गोविंद जायसवाल पुत्र दीपक जायसवाल उर्फ राजेंद्र जायसवाल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होने पर परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।बताया गया कि गोविंद जायसवाल शक्तिनगर में कार्यरत थे। मंगलवार देर रात वह सिरसोती स्थित एमजीआर गेट के आगे एनटीपीसी के लिए कोयला परिवहन करने वाली ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर भयावह स्थिति बन गई। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वहां का मंजर देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। गोविंद की असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार का कहना है कि गोविंद ही परिवार का प्रमुख सहारा थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और बच्चों के भविष्य को लेकर परिजन चिंतित हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौके पर सीआईएसएफ के जवानों के साथ एनटीपीसी के अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस ने हादसे से संबंधित जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई की।

नौकरी और मुआवजे की मांग

हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने एनटीपीसी प्रबंधन से परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने तथा उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि परिवार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए एनटीपीसी प्रबंधन को मानवीय आधार पर सहयोग करना चाहिए।गोविंद की मौत से सिरसोती गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद मृतक के घर पर सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों का पहुंचना जारी रहा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles