
तेज बारिश से गरीब का ढहा आशियाना
तेज बारिश से गरीब का ढहा आशियाना
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
विकास खंड करमा के ग्राम पंचायत भरकवाह के गांव चांड़ी निवासी बसन्ती देवी पत्नी बैजनाथ का घर तेज बारिश मे धराशायी हो गया। संयोग अच्छा रहा कि परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे, घर मे रखा सभी गृहस्थी का सामान घर मे दबकर नुकशान हो गया। बसन्ती देवी ने बताया कि चारपाई से लेकर विस्तर चावल दाल सहित घर गृहस्थी का सभी सामान घर मे दब गया। उन्होंने ग्राम प्रधान एवं लेखपाल को जानकारी दे दी है।











