
बसवा गांव में विद्यालय जाने के रास्ते पर कीचड़ ही कीचड
बसवा गांव में विद्यालय जाने के रास्ते पर कीचड़ ही कीचड
करमा,सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकास खण्ड स्थित ग्राम पंचायत बसवा गांव में बने प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचने के कीचड़ युक्त रास्ते से नौनिहालों को गुजरना पड़ता है। कई बार स्थानीय लोगों ने सांसद विधायक का ध्यान आकर्षित किया परंतु ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती दिख रही है। गांव के पठन पाठन करने वाले बच्चे आए दिन गीर कर चोटहिल होते नजर
आते हैं जिसमें उनके ड्रेश कापी किताब भी भीग कर खराब हो जाती हैं।सम्बंधित अभिभावक प्रमोद यादव,सीताराम, शिवकुमार,सियाराम भारती,रिंकू राजेश आशीष, महेन्द्र ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया है।











