
केकराही-कतवरिया मार्ग बना ताल तलैया।
केकराही -कतवरिया मार्ग बना ताल तलैया।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
करमा / स्थानिक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ककराही – कतावरिया मार्ग बना ताल तलैया। सड़क के दोनों तरफ आवास बन जाने से पानी निकास की समस्या उतपन्न हो गई है जिससे स्थानीय लोगों सहित स्कूली बच्चों को भी गंदे पानी से गुजरना पड़ता है l इसके बावजूद पानी के निकास की समस्या हल नहीं हो सका । गांव के जय प्रकाश बर्मा,रामकेश,प्रतिमा सिंह,राकेश,कैलाश,शिवम केशरी, चांद बाबू, रमाकांत शर्मा आदि ने जिलाधकारी को पत्र देकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।
बता दें हर साल वर्षा काल में पानी भर जाता है।सम्बंधित लोगों के द्वारा कहा जाता है कि मौसम सूखा हो जाय तो नाली निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा।परन्तु जिम्मेदार लोगों के द्वारा नाली निर्माण कार्य नहीं किया जाता।जिससे राहगीरों व स्कूली बच्चों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।गंदे पानी में कभी कभी बच्चे गीर जाते हैं ड्रेस कापी किताब खराब हो जाती है।











