*रेलवे लाइन के पास मिला वृद्ध का शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका*

*रेलवे लाइन के पास मिला वृद्ध का शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका*
~ रविवार रात से थे लापता, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे थे मृतक
•~ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी में सोमवार सुबह रेलवे लाइन के समीप एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मारकुंडी निवासी 80 वर्षीय रामसनेही यादव पुत्र स्व. बच्चन यादव के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसनेही यादव मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक वह रविवार रात अपने घर से लापता हो गए थे। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उनकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह रेलवे लाइन के पास उनका शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस तथा गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वृद्ध की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles