*रक्षाबंधन पर फ्री सफर से बसों में बढ़ी बेतहाशा भीड़, बीजपुर से बनारस,मिर्जापुर मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग*

*रक्षाबंधन पर फ्री सफर से बसों में बढ़ी बेतहाशा भीड़, बीजपुर से बनारस,मिर्जापुर मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग*

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )

रक्षाबंधन पर्व पर सरकार द्वारा महिलाओं को तीन दिनों तक रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दिए जाने के बाद बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बीजपुर से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को भीड़ के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि यात्रियों को बसों में चढ़ने और बैठने के लिए धक्कामुक्की तक करनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बीजपुर से बनारस के लिए 24 घंटे में रोडवेज की महज तीन बसें संचालित हो रही हैं, जबकि रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार को देखते हुए कम से कम पांच से छः बसों का संचालन किया जाना चाहिए। बसों की संख्या कम होने के कारण उपलब्ध बसों में क्षमता से कहीं अधिक यात्री सवार हो रहे हैं।सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर तीन दिनों तक महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दिए जाने से यात्रियों की संख्या में अचानक काफी इजाफा हुआ है। ऐसे में परिवहन निगम को पहले से ही अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी चाहिए थी, लेकिन पर्याप्त संख्या में बसें नहीं बढ़ाए जाने से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।यात्रियों का कहना है कि बीजपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग रक्षाबंधन पर वाराणसी,मिर्जापुर, प्रयागराज और

आसपास के क्षेत्रों में आवागमन करते हैं। सीमित बसों के कारण कई यात्री घंटों बस का इंतजार करने को मजबूर हैं, वहीं बस आने पर उसमें सवार होने के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन जा रही है।क्षेत्रीय लोगों ने परिवहन निगम के अधिकारियों से मांग की है कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बीजपुर से बनारस,मिर्जापुर मार्ग पर तत्काल अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन कराया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध हो सके।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles