
बाढ़ का कहर,हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न।
बाढ़ का कहर,हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न।
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकास खण्ड स्थित कसया, वसदेवा,करकी, वैनि महूरेसर, जुवार, घेवरी, खैरवा,बारी महेवा,रानीतारा , झखाही,मोकरसिम ,कमहरिया, बीरहुलिया,परसौना सहित दर्जनों गांवों की धान की फसल बेलन नदी के बाढ़ के पानी में जल मग्न हो गई है।स्थानीय किसानों की मानें तो अगर इसी
तरह तीन चार दिन तक पानी से फसले डूबी रही तो धान बर्बाद हो जायेगा।किसान विनोद कुमार,लक्ष्मण दूबे,हेमनाथ दूबे,सेराज अहमद,अब्दुल जब्बार खान महेन्द्र,राजनरायन, त्रैयोक नाथ,ओमकार तिवारी,मोहन सिंह,प्रसन्न पटेल, कृपा शंकर,अभिमन्यु सिंह,संजय मेहता ,तारकेश्वर पांडेय,ओमप्रकाश पांडेय,राजेश कुमार ,सुशील कुमार आदि किसान ने चिंता जाहिर करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।











