
*ग्रामीण पत्रकारों की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन*
*ग्रामीण पत्रकारों की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन*
•~ सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता सेराज अहमद/अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा, मेडिकल सुविधा तथा आगामी जिला सम्मेलन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों के बीच पत्रकार लगातार जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। पत्रकारों के उत्पीड़न तथा उनके ऊपर फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज किए जाने के मामलों पर भी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आवश्यक स्तर पर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया।इस दौरान जनपद एवं तहसील पदाधिकारियों तथा सदस्यों की मौजूदगी में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर चर्चा हुई। बैठक में पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं डायरी भेंट कर सम्मानित भी किया गया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सेराज अहमद ने किया।
*दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन, बनी रूपरेखा*
बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, सोनभद्र के जिला सम्मेलन को आगामी दिसंबर 2026 में आयोजित करने को लेकर विशेष रूपरेखा तैयार की गई। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक पत्रकार बंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठनात्मक सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।
बैठक में सत्यपाल तनेजा, मनमोहन शुक्ला, सेराज अहमद, अवधेश कुमार गुप्ता, रोहित कुमार त्रिपाठी, विवेकानंद मिश्रा, अमरदीप सिंह, अमर बहादुर, बद्री प्रसाद गौतम, रामकेश यादव, जयनाथ मौर्य, दुर्गेश पांडेय, राकेश कनौजिया सहित अन्य पत्रकार बंधु मौजूद रहे।











