
ग्राम पंचायत भरूहा में पानी की निकासी के लिए बनाई गई नाली जाम होने से जन समस्या
ग्राम पंचायत भरूहा में पानी की निकासी के लिए बनाई गई नाली जाम होने से जन समस्या
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भरूहा में विगत लगभग 20 वर्ष पूर्व बनाई गई जल निकासी के लिए नाली वर्तमान समय में जगह-जगह जाम हो गई है ।जिसको लेकर पानी तीतर-बितर होकर किसी के दरवाजे पर तो किसी के सामने बह रहा है। जबकि नाली एवं साफ सफाई की व्यवस्था के लिए सरकार द्वारा नियुक्त सफाई कर्मी की सूचना देने के बावजूद भी इस पर अमल नहीं किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि सरकार द्वारा बनाई गई जल निकासी की नाली को साफ सफाई कराते हुए जल निकासी की व्यवस्था तत्काल कराने का कष्ट करें जिससे व्यक्तियों को हो रहे अवरोध से मुक्ति मिल सके।











