*नौगढ़ तहसील में शोक की लहर: हृदय गति रुकने से अर्दली उपेंद्र दुबे का निधन, साथियों ने जुटाई आर्थिक सहायता*

*नौगढ़ तहसील में शोक की लहर: हृदय गति रुकने से अर्दली उपेंद्र दुबे का निधन, साथियों ने जुटाई आर्थिक सहायता*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ तहसील में कार्यरत अर्दली उपेंद्र दुबे का कल अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से तहसील परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
आज नौगढ़ तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी पवन कुमार यादव के निर्देश पर तहसील के सभी कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने एकत्र होकर दिवंगत उपेंद्र दुबे को श्रद्धांजलि दी और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
शोक सभा के दौरान तहसीलदार राहुल सिंह ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए एक सराहनीय पहल की। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कर्मचारी और अधिवक्ता स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग राशि इकट्ठा करें ताकि दुखी परिवार को आर्थिक संबल मिल सके। इस कार्य की जिम्मेदारी अमीन संजय श्रीवास्तव को सौंपी गई है, जो तहसील परिवार की ओर से एकत्रित सहायता राशि सीधे उनके परिजनों तक पहुंचाएंगे और ढांढस बंधाएंगे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles