
डी एम व एस पी ने थाना कर्मा में सुनी समस्याएं।
डी एम व एस पी ने थाना कर्मा में सुनी समस्याएं।
खबर का असर –
चोरी की घटना में पुलिस कार्यवाही में शिथिलता पर पुलिस अधीक्षक ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक को किया निलम्बित
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय थाना पर समाधान दिवस आयोजित कार्यक्रम पर पहुंचे डी एम चर्चित गौड़ ,एस पी अभिषेक बर्मा ने सुनाई करते समय आवेदक गुरूप्रसाद पुत्र मिठाई लाल निवासी ग्राम तिलौली खुर्द, पोस्ट तिलौली कला ने बताया की मेरे घर में दिनांक 22.08.2026 को चोरी की घटना घटित हुई थी जिसमें हमने प्रार्थना पत्र दिया था मगर पुलिस इस मामले में केवल हमें दौड़ा रही कोई कार्यवाही नहीं हुई इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उप निरीक्षक से पूछ ताछ किए सही जबाब न देने पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान राम एवं उपनिरीक्षक जय शंकर यादव को उक्त प्रकरण में आवेदक द्वारा *IGRS* के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसकी जांच *उपनिरीक्षक जयशंकर यादव को भी निलंबित कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त जांच के दौरान प्रकरण में अपेक्षित पुलिस कार्यवाही न करते हुए *असत्य एवं भ्रामक आख्या प्रेषित की गई तथा अभियोग पंजीकृत नहीं की थी उक्त प्रकरण में थाने की पुलिस कार्यवाही में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री बर्मा द्वारा तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान राम एवं उपनिरीक्षक जयशंकर यादव* को *निलम्बित* कर दिया गया है। साथ ही तत्कालीन क्षेत्राधिकारी घोरावल को भी प्रकरण में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया गया । एस पी के इस कार्यवाही से थाना परिसर में हड़कंप मच गया।उपस्थित परिजन एस पी की प्रशंसा करते रहे।











