ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ विचार-मंथन

ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ विचार-मंथन

तहसील अध्यक्ष अमरदीप सिंह के नेतृत्व में किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में आयोजित हुई पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक

बैठक के दौरान तहसील के पदाधिकारियों व वरिष्ठ पत्रकारों को वितरित किए गए परिचय पत्र (आईडी कार्ड)

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों के प्रमुख संगठन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की ओबरा तहसील इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 13 सितम्बर 2026 को नगर के किड्स केयर इंग्लिश स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के ओबरा तहसील अध्यक्ष अमरदीप सिंह ने की। इस दौरान आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले एसोसिएशन के भव्य जिला सम्मेलन की तैयारियों और संगठन के विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मनमोहन शुक्ला ने कहा कि आगामी दिसंबर माह में सोनभद्र में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का जिला सम्मेलन आयोजित होना तय हुआ है। उन्होंने उपस्थित सभी पत्रकार साथियों से आह्वान किया कि सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएं।
ओबरा तहसील के कोने-कोने से पत्रकार बंधुओं की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण अंचलों में निडरता और निष्पक्षता से पत्रकारिता कर रहे साथियों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाए। बैठक के दौरान संगठन को जिला संरक्षक सत्यपाल सिंह ने अधिक चुस्त-दुरुस्त और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से ओबरा तहसील के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा उपस्थित सम्मानित पत्रकार साथियों को संगठन के आधिकारिक परिचय पत्र वितरित किए गए। वरिष्ठ पत्रकारों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और एकजुटता सबसे बड़ी प्राथमिकता है, जिसके लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सदैव तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में आयोजित इस बैठक में ओबरा तहसील क्षेत्र के भारी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकार बंधु तथा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एक स्वर में संगठन की मजबूती और पत्रकार कल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles