*आजादी के 78 साल बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे 500 ग्रामीण, डीएम से लगायी गुहार*

*आजादी के 78 साल बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे 500 ग्रामीण, डीएम से लगायी गुहार*

सोनभद्र *इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*

जनपद के ग्राम पंचायत मुबारकपुर में विकास की हकीकत आज भी कच्ची सड़क में उलझी हुई है। ग्राम सभा की सरौली संपर्क मार्ग और नारायण दास बस्ती तक आजादी के इतने साल बाद भी पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।इसको लेकर ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी सोनभद्र को प्रार्थना-पत्र सौंपा है।
पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि इन दोनों बस्तियों में लगभग 500 लोगों की आबादी निवास करती है। कच्चे रास्ते के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है।ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। रास्ते में कीचड़ और पानी भर जाने से कोई भी वाहन घर तक नहीं पहुंच पाता है। यदि कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार पड़ जाता है तो उसे चारपाई पर लादकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस संबंध में तहसीलदार, बीडीओ और पीडब्ल्यूडी विभाग को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। हर बार कोई न कोई कारण बताकर मामले को टाल दिया जाता है।
पक्की सड़क न होने से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। मजबूर होकर बलिराम मौर्या, बृजेश पाल,रामानंद कुमार पाल, विजय,जगदीश,त्यागी,कुमार समेत अनेकों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि संबंधित विभाग को आदेशित कर जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles