*मारकुंडी, मीना बाजार, सलखन व गुरमा में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव*

*मारकुंडी, मीना बाजार, सलखन व गुरमा में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव*
~ कल-कारखानों, गैरेज और प्रतिष्ठानों में विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया प्रसाद वितरण
~ वाहनों व मशीनरी की साफ-सफाई कर फूल-मालाओं से गया सजाया

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा-सोनभद्र। सदर विकासखंड क्षेत्र के मारकुंडी, सलखन, गुरमा, मीना बाजार सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजनोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कल-कारखानों, गैरेज, मोटर पार्ट्स की दुकानों तथा विभिन्न प्रतिष्ठानों में विशेष साफ-सफाई कर भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
पूजनोत्सव को लेकर सुबह से ही प्रतिष्ठानों में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने अपने वाहनों, मशीनों और उपकरणों की साफ-सफाई कर उन्हें फूल-मालाओं से सजाया। इसके बाद विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर सुख-समृद्धि और कार्यों में उन्नति की कामना की गई।
मारकुंडी, सलखन और गुरमा बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में दुकानदारों एवं वाहन स्वामियों ने अपने-अपने

प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया। कई स्थानों पर पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।विश्वकर्मा पूजनोत्सव के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे दिन भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा। लोगों ने श्रद्धा के साथ भगवान विश्वकर्मा का स्मरण करते हुए अपने कार्य-व्यवसाय में प्रगति एवं क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles