
*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक में गूंजे पत्रकार एकता के स्वर*
*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक में गूंजे पत्रकार एकता के स्वर*
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की बैठक सर्किट हाउस राबर्ट्सगंज सोनभद्र की जिले की बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों ने अपने आवाज बुलंद की।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का राष्ट्रीय विस्तार लगातार तेज हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में संगठन देश के 12 प्रदेशों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है और चार अन्य प्रदेशों में संगठन को सशक्त स्वरूप देने के लिए संपर्क एवं सदस्यता अभियान जारी है। उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में 62 जिलों में संगठन की इकाइयां कार्य कर रही हैं। 10 जिलों में पुनर्गठन की प्रक्रिया जारी है। आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने कहा।इस अवसर पर पत्रकार सेराज अहमद ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का संगठन अब केवल किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पत्रकारों की एकजुटता और उनके सम्मान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर लगातार विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और तहसील स्तर के पत्रकार लोकतंत्र की जमीनी आवाज हैं और उन्हें एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना संगठन की प्राथमिकता में है। क्योंकि पत्रकार समाज के प्रति निस्वार्थ भाव से अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। पत्रकारों के सम्मान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। मण्डल महामंत्री प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान और हितों के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा।उन्होंने कहा कि खबर प्रकाशित करते समय दोनों पक्षों को सामने रखना
पत्रकारिता की विश्वसनीयता के लिए बेहद आवश्यक है।
अन्य पत्रकार साथियों ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। पत्रकार समाज की आवाज हैं और उनकी कलम की स्वतंत्रता एवं गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संगठन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े हर सकारात्मक प्रयास में मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा। बैठक में जिले के पत्रकार मौजूद रहे।











