
*नहर का गहरा पानी बना काल,नहाते समय गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत*
*नहर का गहरा पानी बना काल,नहाते समय गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत*
•~ पीआरबी 112 और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू अभियान,चिकित्सकों ने किया मृत घोषित,परिजनों में मचा कोहराम
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन माइनर बह्म बाबा मंदिर के समीप नहर में शनिवार की सुबह नहाने के दौरान एक युवक के गहरे पानी में डूबने से मौत की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकुश यादव (16 वर्ष)पुत्र अमरेश यादव, निवासी महुआंव खुर्द, शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने दोस्तों के साथ साइकिल से समीप के सलखन माइनर बह्म बाबा मंदिर के समीप नहर मे स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल लोढ़ी स्थित जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया और परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है।











