
*सोनभद्र को मिली नई अपर पुलिस अधीक्षक, मेविस टॉक बनीं एएसपी*
*सोनभद्र को मिली नई अपर पुलिस अधीक्षक, मेविस टॉक बनीं एएसपी*
•~ बांदा से स्थानांतरण के बाद सोनभद्र में मिली नई जिम्मेदारी
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता सेराज अहमद/अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र। पुलिस विभाग में हुए स्थानांतरण के तहत सुष्री मेविस टॉक, आईपीएस(आरआर-2022) को जनपद सोनभद्र का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उनके स्थानांतरण से सोनभद्र पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारी मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व सुष्री मेविस टॉक जनपद बांदा में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थीं। स्थानांतरण के बाद अब उन्हें सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।उनकी नई तैनाती के बाद पुलिस विभाग से जुड़े कार्यों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से संबंधित जिम्मेदारियों का निर्वहन उनके कार्यक्षेत्र में रहेगा।











