
*घर में फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप*
*घर में फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप*
•-पटवध के बसकटवा टोला में घटना से सनसनी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी समाचार अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा -सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत के बसकटवा टोला में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 30 वर्षीय युवक का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस कटवा टोला निवासी धर्मेंद्र तिवारी पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र तिवारी का शव रविवार सुबह करीब 11 बजे घर के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया गया। परिजनों ने शव को देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में घटना की सूचना चोपन पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।











