
*तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, महिला हेड कांस्टेबल समेत दो गंभीर रूप से घायल*
*तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, महिला हेड कांस्टेबल समेत दो गंभीर रूप से घायल*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
चकिया : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला हेड कांस्टेबल और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
चकिया कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल कुंती देवी सरकारी कार्य से लौट रही थीं। रास्ते में उन्होंने बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। सिकंदरपुर गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।बाइक चालक की पहचान विशुनपुरवा गांव निवासी सुनील दुबे के रूप में हुई है।
दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला हेड कांस्टेबल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।











