
लाखों रुपए लागत से निर्मित लाईट बनी शो पीस। चट्टी चौराहों पर पसरा अन्धकार।
लाखों रुपए लागत से निर्मित लाईट बनी शो पीस।
चट्टी चौराहों पर पसरा अन्धकार।
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकास खण्ड स्थित करकी माइनर, कसया, पर स्थापित लाखों रुपए लागत से निर्मित लाईट बंद पड़ी है।जिम्मेदार लोगों के द्वारा लाईट मरम्मत कार्य न होने से चट्टी चौराहों व गावों में अंधेरा पसरा हुआ है।प्रदेश सरकार ने लाखों रुपए खर्च करके लाईटों का जाल बिछा दिया परन्तु जिम्मेदार लोगों के द्वारा आगे सारी लाईटे बन्द पड़ी है।करकी माइनर निवासी लाल मौर्य,गेना, बचाऊ,विजय आदि ने बताया कि यह चट्टी नक्सली बरदात के लिए बिख्यत है परन्तु चट्टी पर अंधेरा छा जाने से लोगों के मन में भय व्याप्त है।स्थानीय लोगों ने सम्बंधित अधिकारियों व जिलाधिकारी से बन्द पड़ी लाईट को ठीक कराए जाने की मांग की है











