*नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता कार्यशाला के माध्यम से स्वच्छता का संदेश*

*नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता कार्यशाला के माध्यम से स्वच्छता का संदेश*

बीजपुर/सोनभद्र( संदीप राय )

स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनटीपीसी रिहंद में ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, उचित कचरा प्रबंधन एवं कचरे के जिम्मेदार निस्तारण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के महत्व, कचरे के उचित प्रबंधन तथा गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया। प्रभावशाली एवं संवादात्मक प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी एवं सामूहिक जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।
इसी क्रम में बीजपुर बस स्टैंड पर “सुरक्षित अपशिष्ट प्रबंधन” विषय पर जागरूकता कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान स्थानीय समुदाय को कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, सुरक्षित तरीके से कचरा संभालने तथा उचित निस्तारण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण अनुकूल एवं सतत कचरा प्रबंधन पद्धतियों को अपनाने तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं सतत पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
एनटीपीसी रिहंद द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं सहभागी बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles